Samachar Seva

Mission Patrkarita

पुष्करणा दिवस पर उष्ट्रावाहिनी मंदिर में होगा सामूहिक पूजन

On Pushkarana day there will be mass worship in Ustravahini temple

कवि सम्मेलन पौधरोपण के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से आगामी शनिवार 17 अगस्त को पुष्‍करणा दिवस पर मां उष्ट्रावाहिनी मंदिर में पुष्‍करणा समाज की ओर से सामूहिक पूजन किया जाएगा। राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष जोशी ने बताया कि पुष्करणा दिवस पर मां उषटवाहिनी का मंदिर का विशेष श्रंगार कर भव्य पूजन कर महाभारती की किया जाएगी। इस अवसर पर नगर के पुष्करणा समाज समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे। जोशी ने बताया कि राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

On Pushkarana day there will be mass worship in Ustravahini temple - Copy

On Pushkarana day there will be mass worship in Ustravahini temple – Copy

बैठक में यूथ विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा, डॉ विजय आचार्य, सुभाष जोशी, दिनेश चुरा, मन मोहन पुरोहित, के पी बिस्सा, एडवोकेट अजय व्यास, पंडित अशोक बिस्सा, मनोज व्यास, राकेश बिस्सा, अनिल जोशी, जितेन्द्र आचार्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पुष्करणाज फाउण्डेशन करवाएगा कवि सम्मेलन

दूसरी ओर पुष्‍करणा दिवस पर द पुष्करणाज फाउण्डेशन के द्वारा कवि सम्मेलन व वृक्षा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन की हुई बैठक में बताया गया कि पुष्करणा दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार 16 अगस्त को सांय 5.30 बजे लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन नालन्दा परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें संजय आचार्य ‘वरूण’, आनन्द पुरोहित मस्ताना, गोपाल पुरोहित विप्लव व्यास, शंशाक शेखर जोशी बाबुलाल छंगाणी एवं सरल विसारद वरिष्ठ कवि भी अपना कविता पाठ करेंगे। कार्यक्रम संयोजक योगेश व्यास युवा साहित्यकार व कवि होंगे।

पुष्करणा दिवस 17 अगस्त को सुबह 8.15 बजे पुष्करणा समाज की बगेचीयों राज रंगों की बगेची, रत्ताणी व्यासों की बगेची, ताणी व्यासों की बगेची, व्यासों की बगेची, व्यास पार्क, पुष्करणा स्टेडियम, धरणीधर, महानंद जी, आचार्य बगेची, हर्षोलाव, ओझाओं की बगेची, छंगाणीयों की बगेची, कपिलाश्रम, सियाणा भैरू पार्क, बाबा रामदेव पार्क में वृक्षारोपण किया जाएगा।

बैठक में फाउण्डेशन अध्यक्ष राजेश रंगा, सचिव कृष्णचंद पुरोहित, गोपीकिशन छंगाणी,  गौरीशंकर व्यास, मरूधर बोहरा, नंदकिशोर रंगा, हरिनारायण आचार्य, राकेश बिस्सा, गोपीकिशन छंगाणी, श्याम सुंदर किराडू, महेश पुरोहित, उमेश पुरोहित, मोहित पुरोहित, आदित्य पुरोहित, मदनमोहन ओझा, ओम आचार्य, लालजी पुरोहित, राममुर्ती व्यास, भुवनेश पुरोहित, आशीष रंगा, कृष्णकांत पुरोहित आदि उपस्थित थे।