Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में 15 अगस्‍त को डॉ. बी.डी. कल्ला फहरायेंगे तिरंगा

On 15th August in Bikaner, Dr. B.D. Will hoist the tricolor

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में 15 अगस्‍त को डॉ. बी.डी. कल्ला फहरायेंगे तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रविवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। राज्यपाल के सन्देश का पठन एडीएम प्रशासन बलदेव राम धोजक द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा जांबाज शो प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों और कोविड के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इसी श्रृंखला में योग और व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। कोविड जागरूकता आधारित प्रस्तुति दी जाएगी और राष्ट्रगान के साथ मुख्य समारोह सम्पन्न होगा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्‍भागीय आयुक्त कार्यालय, जिला कलक्टर कार्यालय, नगर विकास न्यास तथा सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय सहित सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा।