Samachar Seva

Mission Patrkarita

चौपड़ा बाड़ी निवासी ओमप्रकाश बिश्‍नोई पर अवैध डोडा पोस्‍त रखने का आरोप

Omprakash Bishnoi, resident of Chopda Bari, accused of possessing illegal doda poppy

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। चौपड़ा बाड़ी निवासी ओमप्रकाश बिश्‍नोई पर अवैध डोडा पोस्‍त रखने का आरोप, गंगाशहर थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्‍त डंठल रखने के आरोप में बज्‍जू मूल के हाल बीकानेर में चौपड़ा बाड़ी में भैरूंजी मंदिर के पास के निवासी 48 वर्षीय ओमप्रकाश बिश्‍नोई पुत्र अर्जुनराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी बिश्‍नोई के पास से साढ़े चार किलो अवैध डोडा पोस्‍त डंठल बरामद किया है। गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि एसआई राकेश स्‍वामी ने शुक्रवार की शाम सवा चार बजे डोडा पोस्‍त बरामद किया।

स्‍वामी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ शुक्रवार रात आठ बजे मामला दर्ज किया गया। जांच व्‍यास कॉलोनी थानाधिकारी महावीर प्रसाद द्वारा की जाएगी।