Samachar Seva

Mission Patrkarita

अब केवल 1260 रुपये में हवाई जहाज से पहुंचें जयपुर

Now reach Jaipur by air for only 1260 rupees

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। अब आप एलाईएंस एयर के हवाई जहाज से केवल 1260 रुपये में बीकानेर से जयपुर पहुंच सकते हैं। बीकानेर से जयपुर हवाई सेवा आगामी मंगलवार 9 सितंबर से शुरू हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को बीकानेर से जयपुर की उड़ान शुरू होगी। बीकानेर से जयपुर जाने वाली इस फ्लाइट का जयपुर का किराया 1260 रुपए रखा गया है।

मंगलवार की फ्लाइट

एलाईएंस एयर द्वारा प्रत्येक मंगलवार को फ्लाइट संख्या 9i834 बीकानेर से शाम 06.55 बजे रवाना होकर रात को 08.10 बजे जयपुर पहुंचेगी तथा 8.35 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 9.40 बजे दिल्‍ली पहुंचेगी। दूसरी ओर फ्लाइट संख्या 9i833 दिल्‍ली से दोहपर बाद 3.45 बजे रवाना होकर 4.50 बजे जयपुर पहुंचेगी तथा जयपुर से मंगलवार को शाम 5.15 बजे रवाना होकर शाम 6.30 बीकानेर पहुंचेगी।

गुरुवार की फ्लाइट

एलाईएंस एयर द्वारा प्रत्येक गुरुवार को फ्लाइट संख्या 9i834 बीकानेर के नाल सिविल एयरपोर्ट से दोपहर बाद 3.15 बजे रवाना होकर शाम को 4.35 बजे जयपुर पहुंचेगी। गुरुवार को जयपुर से बीकानेर आने वाली फ्लाइट संख्या 9i833 जयपुर से दोपहर 1.35 बजे रवाना होकर दोपहर बाद 2.50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। गुरुवार को बीकानेर से दिल्‍ली जाने वाले यात्रियों को जयपुर से दिल्‍ली की टिकट अलग से लेनी होगी। इस दिन फ्लाइट संख्या 9i644 जयपुर  से दिल्‍ली जाएगी।