Samachar Seva

Mission Patrkarita

इंदिरा रसोई में कोई समझौता स्‍वीकार नहीं–मेघवाल  

No compromise is accepted in Indira Rasoi - Meghwal

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) इंदिरा रसोई में कोई समझौता स्‍वीकार नहीं – मेघवाल, आपदा प्रबंधन मंत्री मेघवाल ने अपने खाजूवाला दौरे के दौरान धान मंडी स्थित इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया।

उन्होंने इंदिरा रसोई में आमजन के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस अवसर पर मंत्री मेघवाल ने कहा कि इंदिरा रसोई के माध्यम से 8 रुपए में भरपेट शुद्ध, ताजा एवं पौष्टिक भोजन भोजन दिया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि इंदिरा रसोई में बनने वाले भोजन में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए इसका विशेष ध्‍यान रखा जाएगा।

मेघवाल ने स्‍थानीय अधिकारियों को इंदिरा रसोई का नियमित निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।