Samachar Seva

Mission Patrkarita

निराले बाबा ने किया पूजा मोहता का सम्मान 

Nirala Baba honored Pooja Mohta

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) निराले बाबा ने पूजा मोहता का किया सम्मान, भीनासर में स्थित निराला जैन भवन में मंगलवार को पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रसंत दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) ने समाज सेविका पूजा मोहता, डॉ. नरेश जैन का सम्मान किया।

संगोष्‍ठी में निराले बाबा ने कहा कि आज सभी कार्यक्रमामें में खाने पीने के लिये उपयोग में लिय जाने वाले तांबे और पीतल के बर्तनों की डिस्पोजल की परम्परा चल पड़ी है। इससे लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य पर बूरा असर हो रहा है।

उन्‍होंने कहा कि मिट्टी, पीतल, ताँबा आदि के बर्तन प्रयोग में लायें, इससे प्रवृत्ति और प्रकृति में सुधार होगा। कार्यक्रम में राजकुमार सुराणा, जयचंद लाल बोथरा, पुनीत सुराणा, डॉ. अजय वर्मा, तारा देवी बोथरा, सज्जन देवी सुराणा आदि मौजूद रहे।