Samachar Seva

Mission Patrkarita

परिसंवाद में निखिल व पोस्टर प्रतियोगिता में संगीता रही अव्‍वल

Nikhil in symposium and Sangeeta topped in poster competition

NEERAJ JOSHI (समाचार सेवा) बीकानेर। परिसंवाद में निखिल व पोस्टर प्रतियोगिता में संगीता रही अव्‍वल, महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के इतिहास विभाग द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित अहिंसा सप्ताह के तहत गुरुवार को हुई परिसंवाद प्रतियोगिता में इतिहास विभाग के निखिल सिंह ने प्रथम स्‍थान हासिल किया।

दूसरे स्थान पर भूगोल विभाग के सुजल राजपुरोहित और इतिहास की ऐश्वर्या पुरोहित संयुक्त रूप से रहे। तीसरा स्थान राजस्थानी विभाग के सुरेंद्र बिश्नोई को मिला। सांत्वना पुरस्कार कंप्यूटर साइन्स विभाग के सुरेश कुमार ने जीता।

आयोजन सचिव डॉ मेघना शर्मा ने बताया कि पोस्‍टर प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान संगीता ने हासिल किया। जबकि दूसरे स्‍थान पर फ़राह, तीसरे स्‍थान पर सुमन रहीं। सांत्वना पुरस्कार इतिहास विभाग की रूपाली सुथार ने जीता।

परिसंवाद प्रतियोगिता में डॉ. मुकेश हर्ष, सुधीर छिंपा और रामोवतार उपाध्याय निर्णायक रहे।