Loading Now

updates

शिविर में निशुल्‍क लगाया नर्व रूट ब्लॉक इंजेक्शन  

Nerve root block injection given free of cost in the camp

बीकानेर, (समाचारसेवा)।शिविर में निशुल्‍क लगाया नर्व रूट ब्लॉक इंजेक्शन , शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित चिकित्‍सा शिविर में रोगियों की हड्डियों की जांच, परामर्श व इलाज किया गया। शिविर में खून की जांच, एक्सरे की सॉफ्टकॉपी व घुटने में दर्द की पीआरपी थेरेपी की सुविधा निःशुल्क की गई।

कमर दर्द, गठिया, सायटिका, कोहनी, हाथ-पैर समेत हड्डी रोगों की जानकारी व मरीजों में नर्व रूट ब्लॉक इंजेक्शन को भी निःशुल्क लगाया गया।  यह शिविर कांग्रेसी नेता स्वर्गीय गुलाब गहलोत की 51वीं जयंती पर आयोजित किया गया।

शिविर में ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉ पंकज मोहता व दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन सोनी ने अपनी सेवाएं दी।  शिविर के दौरान नोखा नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, सेवादल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, पूर्व यू.आई.टी. चेयरमेन महावीर रांका,

गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल, शहर-जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित कोचर, राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव शब्बीर अहमद उपस्थित रहे।

शिविर कार्यक्रम में पार्षद सुनील गेदर, पार्षद मनोज मेघवाल, मनीष खान, पार्षद अभिषेक गहलोत,  महेन्द्र पड़िहार, ऋषिकुमार तंवर, शम्भु पड़िहार, पार्षद पारस मारू, महावीर बिश्नोई, गुलाब गहलोत चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर के सुनील गहलोत, योगेश गहलोत, नरेन्द्र गहलोत, लक्ष्मण गहलोत, पुनीत गहलोत, शिवकुमार गहलोत आदि भी उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed