Samachar Seva

Mission Patrkarita

नेहा जोशी व हिमांशू शर्मा का किया स्वागत

Neha Joshi and Himanshu Sharma welcomed

बीकानेर, (समाचारसेवा)। नेहा जोशी व हिमांशू शर्मा का किया स्वागत, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष (प्रदेश प्रभारी) नेहा जोशी के हवाई मार्ग से तथा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशू शर्मा के शुक्रवार को सड़क मार्ग से बीकानेर पहुंचने पर भाजयुमो के स्थानीय पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

नेहा जोशी व हिमांशु शर्मा तीन दिवसीय कार्यकम के तहत बीकानेर पहुंचे हैं। उनके बीकानेर आगमन पर भाजयुमो जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल, भाजपा नेता जतिन सहल की अगुवाई में जयपुर बाईपास पर प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा का फूल मालाओं,पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

बाद में प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के साथ युवाओं ने नाल एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी नेहा जोशी की अगवानी की। स्वागत कार्यक्रम में मधुप शर्मा, सौरव नाहटा, पवन अग्रवाल, रवि गहलोत, संजय शर्मा, विवेक पारीक सहित भाजयुमो कार्यकता उपस्थित रहे।