Samachar Seva

Mission Patrkarita

एमपी कॉलोनी में चाकू लेकर घूमते नीरज सोलंकी को दबोचा

Neeraj Solanki caught walking with a knife in MP Colony FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचारसेवा)। एमपी कॉलोनी में चाकू लेकर घूमते नीरज सोलंकी को दबोचा, नयाशहर थाना पुलिस ने एमपी कॉलोनी में चाकू लेकर घूमते एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार चाकू बरामद किया है। उस पर आर्म्‍स एक्‍ट में मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी सोमवार दोपहर लगभग डेढ बजे एमपी नगर में मकान नंबर 7/130 के आगे चाकू लेकर पहुंचा था। उन्‍होंने बताया कि आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्जियों की बडी गुवाड इलाके में शीतला गेट के पास का निवासी 42 साल का जितेन्‍द्र कुमार दर्जी उर्फ नीरज सोलंकी पुत्र बच्‍छराज है।

वह बिना लाइसेंस वैध परमिट के अवैध रूप से निर्धारित माप से अधिक धारदार हथियार चाकू लेकर घूम रहा था। मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी है।