Samachar Seva

Mission Patrkarita

फायरिंग के आरोपी नीरज, पुखराज व लक्ष्‍मण गिरफ्तार

Neeraj, Pukhraj and Laxman accused of firing arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) फायरिंग के आरोपी नीरज, पुखराज व लक्ष्‍मण गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस ने अप्रेल माह की एक रात को रामपुरा बस्‍ती तथा सर्वोदय बस्‍ती रोड पर रामपुरा बस्‍ती निवासी दीपक अरोड़ा व मोहित अरोड़ा पर फायरिंग करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रामपुरा बस्‍ती में गली 16 निवासी 31 वर्षीय नीरज उर्फ मीठिया पुत्र सुरेश कुमार, 23 वर्षीय पुखराज कांगड़ा पुत्र छोटूलाल तथा गली 19 निवासी 28 वर्षीय लक्ष्‍मण सिंह उर्फ लक्‍की पुत्र बिरजू सिंह शामिल हैं।

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम

जांच अधिकारी सब इन्‍सपेक्‍टर सुश्री मोनिका ने बताया कि रामपुरा बस्‍ती में गली-1 निवासी 53 वर्षीय दीपक अरोड़ा ने 24 अप्रेल को यह मामला दर्ज कराया था।  इस टीम में एसआई सुश्री मोनिका, कांस्‍टेबल संजय, छगनलाल व भवानी शामिल रहे।