Samachar Seva

Mission Patrkarita

नारायण दास दम्माणी प्रीति क्लब के पुनः अध्यक्ष बने

Narayan Das becomes president of Dammani Preeti Club again

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) नारायण दास दम्माणी प्रीति क्लब के पुनः अध्यक्ष बने, नारायण दास दम्माणी को माहेश्वरी समाज बीकानेर की पारिवारिक संस्था प्रीति क्लब बीकानेर का एक बार ओर ध्‍वनि मत से अध्‍यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।

क्लब की साधारण सभा की बैठक रविवार को स्थानीय दम्माणी हैरीटेज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्‍लब संरक्षक मगनलाल चांडक ने की। संचालन याज्ञवल्क्य दम्माणी ने किया। राहुल माहेश्वरी ने आभार जताया।

बैठक में घनश्याम कल्याणी नारायण डागा, जगदीश कोठारी, गोपीकिशन पेडीवाल,  सुरेश कोठारी, सुशील करनानी, किशन डागा, सुनील सारडा, सत्यनारायण राठी, सुनील दम्माणी, राजेश मोहता, रमेश करनानी, भतमाल पेडीवाल, बालकिशन थिरानी, कैलाश कोठारी, नारायण बिहानी, रघुवीर झंवर, गोवर्धन दम्माणी,

घनश्याम लाहोटी, कमल राठी, मोहित करनानी, राजेन्द्र चांडक, आनंद चांडक, दाऊ बिनानी, राम किशन डागा, कामीनी कल्याणी, शीला डागा, शशि कोठारी, लक्ष्मी दम्माणी, सरोज करनानी, अनिता मोहता, शकुन्तला दम्माणी, दुर्गा बिहानी, राजकुमारी दम्माणी, रामप्रसाद मीमानी, शिव सारडा, नवनीत दम्माणी आदि मौजूद रहे।