Samachar Seva

Mission Patrkarita

नणदोई ने की नीच हरकत, ससुराल वालो ने दी दहेज प्रताडना

asleel harkat

बीकानेर, (samacharseva.in)। नणदोई की नीच हरकत व ससुराल वालों की दहेज प्रताडना से प्रताडित एक विवाहिता को आखिर न्‍याय के लिये पुलिस का दरवाजा खटखटाना ही पडा।

नोखा थाना पुलिस ने नोखा गांव की एक विवाहिता से अश्‍लील हरकते करने व उसे दहेज के लिये प्रताडित करने के आरोप में नागौर के ढेहरी गांव निवासी नत्‍थूराम सोनी, रामकुमार सोनी, पवन सोनी, चन्‍दा, सरस्‍वती, भगवती, ज्‍योति, पप्‍पूलाल तथा सुन्‍दरलाल सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडिता ने मंगलवार देर शाम दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे और अधिक दहेज लाने की मांग की।

दहेज नहीं लाने पर पीटा, घर से निकाल दिया। पीडिता के अनुसार उसके नणदोई ने सोमवार 1 जून को उसके ब्‍लाउज में हाथ डालकर अश्‍लील हरकत की। स्‍त्री लज्‍जा भंग की। जांच अधिकारी एसआई हनुमानाराम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताडना, अमानत में ख्‍यानत, महिला अत्‍याचार, तथा महिला से अभद्रता के तहत आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।