Samachar Seva

Mission Patrkarita

नंद गो सेवा समिति का उद्घाटन

Nand Go Seva Committee inaugurated

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नंद गो सेवा समिति का  उद्घाटन, सुजानदेसर से पांच किमी दूर स्वरूपदेसर रोड पर स्थित श्री नंद गो सेवा समिति गोशाला का शुभारंभ गत दिवस किया गया।

उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत के सानिध्‍यम में हुए इस समारोह में मुख्य अतिथि अंजना खत्री, संगीता सोलंकी, जोधपुर निवासी पार्षद रेखा परिहार, गो सेवक दुर्गासिंह शेखावत, विजय खत्री, दिलीप बांठिया, गजेंद्र सांखला, राजेश गहलोत आदि उपस्थित रहे। समारोह की अध्‍यक्षता पुरषोत्‍तम सोलकी ने की।

समारोह में अतिथियों ने कहा कि गाय की सेवा-देखभाल से परिवार, नगर, राज्‍य व राष्‍ट्र संपन्‍नता की ओर अग्रसर होते हैं।