Samachar Seva

Mission Patrkarita

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व पर मुस्लिम शांति मिशन ने निकाला अमन का जुलूस

Muslim Peace Mission organized a peace procession on the occasion of Eid-e-Miladunnabi

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व तथा हज़रत मुहम्मद साहब का जन्म दिवस पर सोमवार को मुस्लिम समुदाय की तरफ़ से शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला गया। मुस्लिम शांति मिशन की ओर से आयोजित यह जुलूस शीतला गेट से रवाना होकर कसाई बारी पहुंचा।

बीच में जुलूस में शामिल लोगों का लक्ष्‍मीनाथ मंदिर, गुजरों का मोहल्‍ला, पुरानी जेल रोड, कोटगेट, जोशीवाड़ा व दाउजी रोड पर स्‍वागत, सम्‍मान किया गया। वहीं ईद के दिन सभी मुस्लिम इलाक़ों में रौनक़ छाई हुई रही। इन इलाकों में मस्जिदों और घरों पर रंग-बिरंगी रोशनियों तथा कागज की झंडियों से सजावट की गई। कई मुहल्लों में विशेष तक़रीरों का भी आयोजन किया गया।

अस्पतालों और ग़रीब बस्तियों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दान-पुण्य किया। जमीअत-ओलमा-ए-हिन्द की तरफ़ से ईद पर 14वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जमीअत ओलमा-ए-हिन्द के महासचिव मौलाना मुहम्मद इरशाद क़ासमी ने  बताया कि शिविर में सैंकड़ों लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में 243 लोगों ने नबी को रक्तदान का नज़राना पेश किया। उन्‍होंने बताया कि जमीअत ओलमा-ए-हिन्द बीकानेर का यह 14वां रक्तदान शिविर था। संस्‍था साल में कई बार रक्तदान शिविरों का आयोजन करती है।