NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जैन कन्या पीजी कॉलेज में मंगलवार को हुई सावन क्वीन प्रतियोगिता में मिस सावन क्वीन का टाइटल मुस्कान भंसाली ने जीता। इसी श्रेणी में रनर अप महक भंसाली सेकंड रनर अप रिद्धिमा आचार्य रही। कार्यक्रम के दौरान हुई मिस कॉन्फिडेंस प्रतियोगिता में मुक्ता बेद विजेता रही। रनर अप लक्षिता गहलोत और सेकंड रनर उप रिद्धि चौधरी रही। मिस बणी ठनी की विजेता वेदांशी शर्मा रही। जबकि रनर अप हिमांशी कछावा तथा सेकंड रनर अप साहिब खान बनी।
छात्राओं ने लहरिया थीम पर आधारित राजस्थानी परंपराओं से सराबोर वेष भूषा में रैम्प वॉक, डांस किया। प्रतियोगिता में प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना सहित तीनों निर्णायकों दिव्या रांका, गरिमा विजयवर्गीय और योगेश्वरी आचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में बीकानेर की प्रतिष्ठित स्कूल्स के विद्यार्थियों ने कॉलेज की छात्राओं के साथ रैंप वॉक की प्रतिस्पर्धा में अपना दम खम दिखाया।
कॉलेज की मीडिया सह प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर, उपाध्यक्ष नयनतारा छलनी, डा.बबीता जैन सहित प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अध्यक्ष विजय कोचर ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम ही हमारे देश की धरोहर है जिसे बनाए रखना हमारा दायित्व है। प्राचार्य डॉ सक्सेना ने छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कृति से जुड़ाव से हमारी जड़े मजबूत होती है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वंदना राजवंशी और डॉ पद्मा जोशी ने भी विचार रखे। संचालन डॉ.धनपत जैन ने किया।


