USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। लियाकत को अधमरा करने वाले मुख्त्यार शेख, मोईन खान व शाकिर हुसैन गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस ने सर्वोदय बस्ती में विमल भवन के पीछे के निवासी लियाकत अली पुत्र नावेद पुत्र रमजान अली को पीट-पीट कर अधमरा करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में डीडूसिपाहियान मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय मुख्त्यार शेख पुत्र बिन्दू खां, सोनगिरी कुआं निवासी 24 वर्षीय मोईन खान भाटी उर्फ मौनसा पुत्र मुख्त्यार खां तथा पाबूबारी क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय शाकिर हुर्सन उर्फ हैप्पी पुत्र जाकिर अली के नाम शामिल हैं।
सर्वोदय बस्ती निवासी 54 वर्षीय रमजान अली ने चालू वर्ष में 20 अगस्त को मामला दर्ज कर पुलिस को बताया कि 19 अगस्त की रात लगभग 11.30 उसका पुत्र लियाकत अली उर्फ नावेद घर के पास ही दोस्तों के साथ बैठा था।
इसी दौरान आरोपियों मुख्त्यार, मोईन, आसिफ व शाकिर सहित चार पांच अन्य ने लियाकत को लोहे की रॉड, सरियों आदि से पीट कर अधमरा कर दिया। शाकिर के पास पिस्तौल भी थी। मामले की जांच एएसआई अशोक अदलान को सौंपी गई।
आरोपियों ने वारदात स्वीकार की है। जांच जारी है। आरोपियों की गिरफतारी में डीएसटी कांस्टेबल लखविन्द्र की विशेष भूमिका रही। कांस्टेबल रामस्वरूप, कैलाश तथा महिला कांस्टेबल श्रीमती राधा जांच में सक्रिय रहीं।

Mukhtyar, Moin Khan and Shakir Hussain arrested for beating Liaquat
















