Loading Now

updates

मुकेश माथुर बीकानेर कैटरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

Mukesh Mathur became the president of Bikaner Catering Association

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)   मुकेश माथुर को बीकानेर कैटरिंग एसोसिएशन का अध्‍यक्ष तथा किशन लोहिया को मंत्री बनाया गया है। एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक शिव वैली स्थित लौटस बैक्वेट हॉल में आयोजित हुई

बैठक में सर्वसहमति से अध्यक्ष, मंत्री तथा अन्‍य पदाधिकारी इनमें तीन सरंक्षक डालचन्द भूरा, नरपत पुरोहित एव अनिल सतीजा, कोषाध्यक्ष शान्ति लाल छाजेड़, दो उपाध्यक्ष धन्नाराम और मोटाराम, दो सह-सचिव विजय सेठिया (नानाभाई) एवं कमल उपाध्याय, प्रवक्ता बलदेव मूधंडा घोषित किए गए। नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश माथुर ने बताया कि आगामी दिनां में सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके सुव्यवस्थित रूप से एसोसिएशन का विस्तार किया जाएगा।

मंत्री किशन लोहिया ने इस अवसर को बीकानेर कैटरिंग जगत के लिए महत्वपूर्ण बताया।  बैठक के बाद जयपुर कैटरिंग डीलर समिति के बीकानेर पहुंचे अध्यक्ष मनोज सिवानी सहित बारह सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मनोज सिवानी ने  22 अगस्त से जयपुर मे होने वाले 8 वें कैटरिंग एक्पो में आने के लिए सभी को निमत्रंण दिया एवं बीकानेर एसोसिएशन के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

धन्यवाद मंत्री किशन लोहिया ने दिया। इस अवसर पर राधेश्याम अग्रवाल, हेमन्त सिंघी, रामकिशन खुडिया, पप्पु जोशी, संजय जैन सांड, अनिल चाण्डक, भवानी राठी, रमेश चाण्डक, खडग सिंह, महावीर झाबक, नवीन कोचर, पानमल डागा, पदमाराम, कालु नाई, मनीष सेवग, दिलीप पारख, पवन, मनोज सहित कैटरिंग व्यवसायी बडी संख्या में शामिल रहे।

 

Share this content:

You May Have Missed