Samachar Seva

Mission Patrkarita

जेल में कैदी के पास मिले मोबाइल फोन

Mobile phone found with the prisoner in jail

बीकानेर, (samacharseva.in)। जेल में कैदी के पास मिले मोबाइल फोन, बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित केन्द्रीय जेल में बंद एक दण्डित कैदी के पास से मोबाइल फोन, ईयर फोन व जर्दा आदि बरामद किए गए हैं।  सेन्ट्रल जेल बीकानेर के प्रहरी कमलकिशोर स्वामी ने इस संबंध में बीछवाल थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जेल प्रशासन को मिली सूचना के आधार दंडित कैदी आलम मतवान पुत्र सबीर मतवान की तलाशी ली गई थी।

तलाशी में आलम मतवान पुत्र सबीर मतवान की पहनी हुई जैकेट की दो जेबों से से दो की पेड मोबाइल फोन जिसमें एक एम सैमसंग डयूज मोबाइल बेट्री सहित व दूसरा ब्लैयक जोन मोबाइल मय बेट्री बरामद किए गए हैं।

जेल प्रशासन ने तलाशी में   कैदी आलम मतवान के पास से एक सैमसंग का ईयर फोन व 6-7 ग्राम जर्दा भी बरामद किया है। मामले की जांच सब इन्सिपेक्टईर सुमन शेखावत को दी गई है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com