Samachar Seva

Mission Patrkarita

विधायक की अनुशंसा- शहर की सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत

MLA's recommendation- Rs 15 crore approved for city roads

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। विधायक की अनुशंसा- शहर की सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत,बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास की अनुशंसा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये राशि की लागत से शहर की 82 मुख्य सड़को के निर्माण तथा पेच वर्क कार्यों के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति जारी की है। इससे 31.35 किमी सड़को को दुरूरस्त किया जाएगा।

बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए कृत संकल्पित है। इस क्रम में बीकानेर शहर की सड़कों के निर्माण तथा मरम्मत के लिए 15 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। व्‍यास ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है।