NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायिका भाजपा नेता सिद्धि कुमारी ने शुक्रवार को गंगाशहर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र की गलियों में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को सभी गलियों में शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ के निर्देश दिये। सिद्धि कुमारी ने वार्ड संख्या 30 के सरस्वती नगर क्षेत्र का दौरा भाजपा नेता मोहन सुराणा के साथ किया। उन्होंने विभिन्न गलियों का स्थल निरीक्षण कर चल रहे सड़को के काम को देखा क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर विनोद भाटी, सोशल मीडिया सह संयोजक चन्द्रशेखर शर्मा, विमल पारीक, महेश गुप्ता सहित मोहल्ले के सम्मानित नागरिक मूलचंद नाई, भंवर सारण, पदमाराम, गौरीशंकर एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
Tag
#bikanernews

