NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। महात्मा गांधी रोड पर बाबा शोरूम के आगे स्थित श्री राम जल मंदिर का शुभारंभ मंगलवार को बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने किया। इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि जल सेवा पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि गर्मी में आम राहगीरों को राहत देने के लिये शुरू किए गए इस जल मंदिर को सेवादार रामकिशन महाराज कोलासर वाले पिछले 11 वर्षों से लगातार संचालित कर रहे हैं। ये सेवा हर रोज की सुबह ग्यारह बजे से सांय 6 बजे तक निशुल्क दी जाएगी।
कार्यक्रम में मौजूूद रहे ये गणमान्यजन
कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, समाजसेवी एवं विप्र नेता किसन जोशी, पूर्व पार्षद किसन चौधरी, बीजेपी नेता जोगेंद्र शर्मा, रामकुमार व्यास, सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, हिम्मत जोशी, श्याम जोशी, देवेश भाटी, ओम जोशी, लक्ष्मण उपाध्याय, नंदकिशोर उपाध्याय, पुखराज उपाध्याय, राधा किसन गालरिया, गोरी शंकर पंचारिया, मोहन लाल, जयकिशन और राजू सहित आदि सेवादार मौजूद थे।


