Samachar Seva

Mission Patrkarita

विधायक बिश्नोई ने चिकित्‍सा कार्मिकों का किया सम्‍मान

बीकानेर, (समाचार सेवा)। विधायक बिश्नोई ने चिकित्‍सा कार्मिकों का किया सम्‍मान, एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कर राज्‍यभर में प्रथम स्‍थान पाने वाले यूपीएचसी नोखा के कार्मिकों का गुरुवार को नोखा के विधायक बिहारीलाल बिश्‍नोई ने सम्‍मान किया।

विधायक ने यूपीएचसी प्रभारी डॉ दीपक छीपा सहित समस्त स्टाफ का सम्मान किया और बधाई दी । समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र संचेती, नेता प्रतिपक्ष व पार्षद आसकरण भट्टड, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरजमल उपाध्याय, पूर्व पार्षद जगदीश भार्गव उपस्थित रहे।