Samachar Seva

Mission Patrkarita

नाबालिग भांजी को बनाया हवश का शिकार, मामा हिरासत में

Minor niece made victim of lust, maternal uncle in custody

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) नाबालिग भांजी को बनाया हवश का शिकार, मामा हिरासत में, छतरगढ़ थाना पुलिस ने एक लगभग सात वर्षीय बालिका से दुष्‍कर्म करने के आरोप में पीडि़त बालिका के मामा को हिरासत में लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर को हुई इस वारदात के बाद आरोपी मामा ही पीडि़त बालिका को लेकर ईलाज के लिये अस्‍पताल पहुंचा था।

आरोपी ने अस्‍पताल में पुलिस के पहुंचने के बाद मौके से गायब होने में ही अपनी भलाई समझी मगर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्‍वनी गौतम की इस मामले में बरती सक्रियता के चलते आरोपी मामा को जल्‍द ही हिरासत में ले लिया गया।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीडि़त बालिका ने पुलिस को जानकारी दी कि ननिहाल में जब उसकी मामी बाजार गई हुई थी तब मामा ने उसके साथ गलत काम किया।

पुलिस आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।