Samachar Seva

Mission Patrkarita

मंत्री सुमित गोदारा आज लेंगे बैठक

Minister Sumit Godara will hold a meeting today

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार 15 जून को अपराह्न 12 बजे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। गोदारा सायं 5:30 बजे नापासर में जनसुनवाई करेंगे तथा 7 बजे ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रविवार को प्रातः 11 बजे  लूणकरनसर स्थित भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। वे सायं 6 बजे कालू में पावर ट्रांसफार्मर के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 को

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  जिला स्तरीय जनसुनवाई जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में गुरुवार, 20 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) ने यह जानकारी दी।