Loading Now

updates

मंत्रीजी को करना था पार्क का शिलान्‍यास, पार्षद ने पहले ही कर दिया

Minister had to lay the foundation stone of the park, the councilor has already done it

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)मंत्रीजी को करना था पार्क का शिलान्‍यास, पार्षद ने पहले ही कर दिया, नयाशहर थाना पुलिस ने सर्वोदय बस्‍ती में एक पार्क के शिलान्‍यास समारोह में अधिकारियों से उलझने के आरोप में क्षेत्रीय महिला पाषर्द लक्ष्‍मी देवी स्‍वामी के पुत्र सुभाष स्‍वामी के खिलाफ राज कार्य में बाधा डालने मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि नगर विकास न्यास के अधिशासी अभियंता राजीव गुप्ता की रिपोर्ट पर आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है। उन्‍होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद अन्‍य आरोपियों के नाम भी एफआईआर में जोड़ दिये जाएंगे।

जानकारी के अनुसार सर्वोदय बस्ती के इस पार्क का शिलान्यास शनिवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को करना तय था मगर स्‍थानीय महिला पार्षद लक्ष्‍मी देवी ने शिलान्यास पटि्टका पर ही दूसरी पटि्टका लगाकर उद्घाटन कर दिया।

आरोपी पार्षद पुत्र ने ये हंगामा करने का कारण बताया कि उनकी मां यहां पार्षद कार्यक्रम में स्‍थानीय पार्षद को ही आमंत्रित तक नहीं किया गया।  जबकि पार्क का बजट पार्षद ने ही पास करवाया था। इसीलिए पार्षद ने पार्क का पहले ही शिलान्यास कर दिया।

जब न्‍यास अधिकारियों ने ऐसे शिलान्यास को मानने से इनकार किया तो पार्षद पुत्र  ने हंगामा किया।

Share this content:

You May Have Missed