Samachar Seva

Mission Patrkarita

बच्‍चन के जन्मदिन पर महादेव मंदिर में किया दुग्धाभिषेक

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन के 83 वें जन्मदिवस पर अमिताभ बच्चन फैंस क्लब के अध्यक्ष जसविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने देवीकुण्ड सागर स्थित डूंगरेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक, दुग्‍धाभिषेक किया गया। केक का भोग लगाया।

क्लब अध्यक्ष जसविंदरपाल सिंह ने पंजाब से अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर यहां आकर कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह में क्लब उपाध्यक्ष बिरजू तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष बजरंग व्यास, गंगासिंह, पंडित मौजूद रहे।

तिवाड़ी ने कहा कि बताया कि मंदिर में अभिषेक के दौरान अमिताभ बच्चन के बेहतर स्वास्थ्य, देश निरोग रहे उसकी दुआ भी की गयी। उन्‍होंने बताया कि पिछले 33 वर्षों से अमिताभ बच्चन फैंस क्लब के बैनर तले कार्यक्रम किए जाते हैं।