Samachar Seva

Mission Patrkarita

एमजीएसयू : दौड़ में नारायण सुथार व मिताली बिश्नोई रहे अव्‍वल

MGSU Narayan Suthar and Mithali Bishnoi topped the race.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  एमजीएसयू : दौड़ में नारायण सुथार व मिताली बिश्नोई रहे अव्‍वल, महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के स्कूल ऑफ लॉ में युवा सप्ताह के तहत तीसरे दिन गुरुवार को हुई 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 42 विधार्थियों ने भाग लिया।

विश्वविद्यालय की मीडिया प्रभारी डा. मेघना शर्मा ने बताया कि इस दौड़ में नारायण सुथार प्रथम, शुभम जोशी द्वितीय और नरेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मिताली बिश्नोई प्रथम,खुशबू भाटी द्वितीय और तनिषा तृतीय स्थान पर रही।

डॉ. मेघना ने बताया कि गोला फेंक में प्रियांशी प्रथम, तनिषा द्वितीय और  दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग गोला फेंक में शुभम जोशी प्रथम, भुवन जोशी द्वितीय और मोहित सारण तृतीय स्थान पर रहे। उन्‍होंने बताया कि लॉन्ग जंप में पुरुष वर्ग से अजय जाखड़ प्रथम, शुभम जोशी द्वितीय, मोहित बिश्नोई तृतीय स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में तनीषा बिश्नोई प्रथम, खुशबू भाटी द्वितीय, हर्षिता राठौड़ तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम प्रभारी डॉ सीमा जैन, डॉ. प्रदीप कछावा, डॉ. दुर्गा चौधरी, मोनिका पंवार, अनिता कुमावत, रितेश, वर्षा पंवार का आयोजन में सक्रिय योगदान रहा।