Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में हुआ मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा का स्‍वागत

Mela Authority Vice President Ramesh Borana was welcomed in Bikaner

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर में हुआ मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा का स्‍वागत, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा का शुक्रवार को भल्ला फाउंडेशन की ओर से मुक्ति नाथ महादेव मंदिर, ब्रह्म बगीचा परिसर में अभिनंदन किया गया।

इस दौरान बोराणा का शॉल, रुद्राक्ष और सूत की माला पहनाकर सम्मान किया गया। इससे पूर्व श्री बोराणा ने रुद्राभिषेक और आरती की। कार्यक्रम के दौरान बोराणा ने भल्ला फाउंडेशन के सामाजिक सरोकारों के कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा बीकानेर कला धर्मियों का शहर है। यहां की सांस्कृतिक विरासत अनूठी है। उन्होंने पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा के साथ बिताए संस्मरण सांझा किए। भल्ला फाउंडेशन के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने मंदिर परिसर के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में बताया।

इस दौरान पूर्व न्यासी अरविंद मिढ्ढा, एड. महेंद्र जैन, नारायण दास रंगा, उपनिवेशन उपायुक्त कन्हैयालाल सोनगरा, पूर्व पार्षद हजारी मल देवड़ा, मंगल चंद रंगा, बृज गोपाल जोशी, शंकर लाल चांडक, चंद्र शेखर जोशी, जन्मेजय व्यास, मुरली मनोहर पुरोहित आदि मौजूद रहे।