Samachar Seva

Mission Patrkarita

मेडल जीतने वाली नगमा का किया सम्मान

Medal winning Nagma honored

बीकानेर, (समाचार सेवा)।मेडल जीतने वाली नगमा का किया सम्‍मान, नगर निगम बीकानेर में सफाई कर्मचारी नगमा ने नेशनल पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल जीते हैं।

अपने जीवन में केंसर को भी मात देने वाली नगमा का शुक्रवार को संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने सम्मान किया। सम्मान स्वरूप नगमा 21 व 11 हजार रूपये का दो चैक प्रदान किये गए।

नगमा के कोच गणे लाल व्यास व अनील चांगरा ने बताया कि महज 6 माह के प्रशिक्षण में नगमा ने यह उपलब्धि हासिल की है।

नगमा के अनुसार वह बीकानेर का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने का सपना देखती है।

उन्‍होने बताया कि नगमा ने हरियाणा के जींद में आयोजित नेशनल पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाले।

इस अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्‍यक्ष विजय खत्री अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच.गौरी, एडीएम (प्रशासन) ओम प्रकाश, उपखण्ड अधिकारी बीकानेर अशोक, उपनिदेशक महिला अधिकारिता मेघा रतन, भी उपस्थिति रहे।