Loading Now

updates

गंगाशहर में विवाहिता से बलात्‍कार व उसकी सास की गला घांट कर की हत्‍या

Married woman raped and her mother-in-law murdered

बीकानेर, (samacharseva.in)।  गंगाशहर में विवाहिता से बलात्‍कार व उसकी सास की गला घांट कर की हत्‍या, गंगाशहर थाना क्षेत्र में चौपडा बाडी इलाके में बद्री भैरव मंदिर के पास के निवासी पूर्णाराम जाट पुत्र हीराराम जाट पर एक विवाहिता से दुष्‍कर्म करने तथा पीडिता की सास को गला दबाकर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

गंगाशहर थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में रविवार 8 नवंबर को दोपहर बाद पीडिता की ओर से दर्ज मामले में बताया गया है कि आरोपी पूर्णाराम जाट ने गत माह 20 अक्‍टूबर की रात 11 बजे बद्री भैरू मंदिर के पास के मकान में उसके साथ दुष्‍कर्म किया और बाद में उसकी सास की गला दबाकर हत्‍या कर दी। पुलिस ने हत्‍या व बलात्‍कार के इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376, 354, 506 व 323 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच आरपीएस ओनाड सिंह दवारा की जा रही है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com

Share this content:

You May Have Missed