Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर के कई आरएएस अधिकारी इधर-उधर

Many RAS officers of Bikaner are here and there

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राज्‍य सरकार ने शुक्रवार शाम को 386 आरएएस के तबादले किए हैं। बीकानेर में जिन अधिकारियों को नये पद दिेये गए हैं उनमें रमेश देव को एडीएम सिटी बीकानेर बनाया गया है।

इसी प्रकार सूनिता चौधरी को अतिरिक्‍त निदेशक माध्‍यमिक शिक्षा बीकानेर बनाया गया है। वीरेन्‍द्र चौधरी को जिला रसद अधिकारी बीकानेर, रचना भाटिया को राजस्‍व अपील अधिकारी बीकानेर, रणजीत सिंह को उपायुक्‍त नगर निगम बीकानेर, यशपाल आहुजा को उपायुक्‍त नगर निगम बीकानेर बनाया गया है।

तबादला सूची के अनुसार उम्‍मेदसिंह रतनु को अतिरिक्‍त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर पद पर पदस्‍थापित किया गया है। इसी प्रकार बिन्‍दू खत्री को उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग बीकानेर, सुशीला वर्मा को उप निदेशक क्षेत्रीय निकाय बीकानेर, नरेन्‍द्र कुमार थोरी को उपायुक्‍त सीएडी आईजीएनपी बीकानेर, देवयानी को रजिस्‍ट्रार राजस्‍थान पशु चिकित्‍सा एवं पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय बीकानेर, महावीर जोधा को एसडीएम बज्‍जू, सविना बिश्‍नोई को एसडीएम लूणकरनसर, राजेन्‍द्र कुमार को एसडीएम छतरगढ़ के पद पर लगाया गया है।