Samachar Seva

Mission Patrkarita

मनोज स्‍वामी ने की अंको पर सटटे की खाईवाली

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मनोज स्‍वामी ने की अंको पर सटटे की खाईवाली, नयाशहर थाना पुलिस ने रामपुरा बस्‍ती में गली-18 निवासी 53 वर्षीय मनोज स्‍वामी पुत्र रामचन्‍द्र स्‍वामी को रामपुरा बस्‍ती की गली 23 में अंको पर सटटे की खाईवाली करते पकडा है।

एएसआई वेदपाल ने बताया कि आरोपी शुक्रवार की शाम को खाईवाली कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से 1080 रुपये बरामद किए हैं। एएसआई अशोक अदलान को जांच सौंपी है।