Samachar Seva

Mission Patrkarita

सड़क सुरक्षा पोस्टर में मनीष, रामकुमार, कृष्णा पुलकित, संगीता,कमल, विमला रहे अव्‍वल

Manish, Ramkumar, Krishna Pulkit, Sangeeta, Kamal, Vimala topped in road safety poster.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सड़क सुरक्षा पोस्टर में मनीष, रामकुमार, कृष्णा पुलकित, संगीता,कमल, विमला रहे अव्‍वल, सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने केलिए लिए ज़िन्दगी और सड़क सुरक्षा विषय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम मनीष सोलंकी ने प्राप्‍त किया।

जबकि  द्वितीय स्‍थान रामकुमार भादाणी, तृतीय कृष्णा कंसारा को मिला। पुलकित हर्ष, संगीता खिलेरी, कमल जोशी, विमला पारीक, को सान्तवना पुरस्कार मिला। प्रतिभागियों को उपहार स्वरूप हेलमेट भेंट किया गया।

प्रतियोगिता सामाजिक कार्यकर्ता प्रणाम सोनी, भूरमल सोनी एवं राजकुमार पांडिया द्वारा आयोजित की गई। इसमें 35 कलाकारों ने भाग लिया। यातायात निरीक्षक कुलदीप चारण ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की जानकारी दी।

पहलवान महावीर सहदेव, नंदकिशोर गहलोत, शिव जोड़ा, योगेन्द्र पुरोहित सहयोगी रहे। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से साठ 65 वर्ष तक की आयु के बुजुर्गो ने भाग लिया।