Samachar Seva

Mission Patrkarita

मंगल को अमंगल, तीन की मौत, कोरोना ने छीनी 51 जिन्‍दगियां

mangal ko amangal

बीकानेर, (samacharseva.in)। मंगल को अमंगल, तीन की मौत कोरोना ने छीनी 51 जिन्‍दगियां, बीकानेर में कोरोना ने अपना भयावह रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीकानेर में मंगलवार को तीन अमंगल घटनाये हो चुकी हैं। कोविड अस्‍पताल में भर्ती कमल सिपानी की भी मौत हो चुकी है।

इससे पहले मंगलवार को ही फड बाजार निवासी 50 वर्षीय रमेश कसेरा पुत्र देवीलाल तथा विश्‍वकर्मा कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय मनोज जोशी पुत्र सीताराम कोरोना की जद में आकर अपना जीवन गवां चुके। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एलए गौरी के अनुसार फड़बाजार निवासी रमेश को 30 जुलाई को अस्‍पताल के डी वार्ड में भर्ती कराया गया। 31 जुलाई को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

उसी दिन उसे सुपर स्पेशिलयिटी सेंटर में आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। मंगलवार सुबह आठ बजे रमेश की मौत हो गई। इसी प्रकार पूगल रोड विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी मनोज को 27 जुलाई को डी वार्ड में भर्ती कराया गया।

29 जुलाई को मनोज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसी दिन मनोज को सुपर स्पेशिलयिटी सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। मनोज की भी मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे मौत हो गई।