Samachar Seva

Mission Patrkarita

माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह-मांगलिक कार्य मंगलवार से होंगे शुरू

Mali Saini mass marriage ceremony-auspicious work starts from Tuesday

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह-मांगलिक कार्य मंगलवार से  होंगे शुरू, माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह के तहत मांगलिक कार्यों की शुरूआत मंगलवार 29 अक्‍टूबर को गणेश स्‍थापना के साथ शुरू होंगी।

आयोजन के संबंध में गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह समिति सदस्‍यों व गणमान्‍यजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि बताया गया कि समाज का सामूहिक विवाह समारोह आगामी दिनों में मंगलवार 12 नवंबर को आयो‍जित होगा।

समारोह भव्य होगा

उन्‍होंने बताया कि इस बार भी सामूहिक विवाह समारोह भव्य होगा और समाज के लोगों को वास्तविक रूप से लाभ पहुंचे ऐसे प्रयास किए जाएंगे। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि मंगलवार 29 अक्‍टूबर को को भगवान गणेश जी विराजित होंगे। मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। बैठक में तुलसीराम पंवार, मूलचंद पंवार, प्रेम कुमार गहलोत, नारायण भाटी, नन्दकिशोर गहलोत, एडवोकेट हरीश तंवर, मुरली गहलोत, राकेश सांखला, सूरजरतन, संदीप भाटी आदि उपस्थित रहे।