महा‍नरेगा कार्मिकों को नियमित किया जाए – कॉमरेड व्‍यास

PHOTO BY RAJESH CHHANGANI
PHOTO BY RAJESH CHHANGANI

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कर्मचारी नेता अविनाश व्‍यास ने आंदोलनकारी नरेगा-संविदा कर्मचारियों के खिलाफ अनावश्‍यक कार्रवाई को गलत बताया है।

नरेगा कर्मी आंदोलनकारियों के कलेक्‍ट्रेट के सामने दिये जा रहे धरने पर अपनी बात रखते हुए व्‍यास ने राज्‍य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि महानरेगा कार्मिकों के नियमितीकरण की मांग तथा कैडर स्ट्रेन्थ के निर्णय को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु सरकार प्रयास करे अन्‍यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

कॉमरेड वयास ने प्रशासन दवारा कर्मचारीयों के विरूद्ध अनावश्यक कार्यवाही करने पर भी खेद व्यक्त किया। इससे पूर्व गुरुवार सुबह नरेगा कर्मियों के धरने के 32वें दिन वाहन रैली निकाली गई। सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। नरेगा कर्मियों के समर्थन में सरपंच संघ ऐसोशियेसन अध्यक्ष गिरधारी लाल महिया द्वारा पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी व महात्मागांधी नरेगा कार्मिक संघ तथा सरपंच संघ के सयुक्त तत्वाधान में वाहन रैली निकाली गयी।

बीकानेर पंचायत समिति से सभी कार्मिकों द्वारा वाहन रैली के रूप में संभागीय आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन प्रस्तुत कर अपनी मांगे सरकार तक भिजवाने की बात संभागीय आयुक्त के सामने रखी। फिर महिला कार्मिकों का प्रतिनिधि मण्डल रैली मे सम्मिलित होकर जिला परिषद् में अधीक्षण अभियन्ता जलग्रहण को ज्ञापन दिया।

जिला परिषद् से वाहन रैली कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना स्थल पर पहुंची जहां प्रतिनिधी मण्डल गिरधारी लाल महिया अध्यक्ष सरपंच ऐसोसियेशन संघ, रामदयाल सरपंच कतरियासर, शाहिद सरपंच जालवाली के साथ अन्य पंचायत समितियों के ब्लॉक सरपंच अध्यक्ष आदि ने भाग लिया।

रैली में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के गोविन्द सिंह भाटी सरंक्षक, अजीत सिंह भाटी अध्यक्ष के साथ नरपत सिंह, आदेश सियाग, नरपत सिंह, लक्ष्मणराम, सांवरलाल, बिरबलराम, मदन तलफीपार, देवी लाल बिश्नोई, संतोष चारण, ममता गोदारा, मंजु जोइया, लक्ष्मी बिश्नोई, किरण शर्मा लूणकरणसर व महात्मा गांधी नरेगा संघ के भवानी सिंह राठौड, मुकेश व्यास, नवीन शेखर पुरोहित , छोटूलाल आचार्य, आशीष पारीक नारायण किराडू, प्रदीप कस्वां, धर्मवीर सिंह, प्रशान्त, सोहनलाल हटीला, विनोद लालवानी, कृष्ण कुमार रंगा, कृष्णकांत पुरोहित, अमित पारीक, कुलदीप परमार, आनंद सिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे

इस अवसर पर कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन  भेजा गया। रैली के बाद धरना स्थल पर सरकार और प्रशासन के सद्बुद्धि हेतु यज्ञ किया गया। जिसमें महिला कार्मिकों व पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी तथा सरपंच संघ व महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ ने विधि विधान से यज्ञ में आहुति दी।

सुनील जोशी ने संचालन किया व संघ द्वारा सरकार की हठधर्मिता पर आंदोलन तीव्र करने की चेतावनी। गिरधारी लाल महिया ने सभी सरपंचो से ग्राम पंचायतों पर तालाबन्दी कर चाबियां उपखण्ड अधिकारी को सौपने की बात की।