Samachar Seva

Mission Patrkarita

मदरसा विद्यार्थियों को निःशुल्क  मिलेगी 2 सेट यूनिफॉर्म

Madrasa students will get 2 sets of uniform free of cost

NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। मदरसा विद्यार्थियों को निःशुल्क  मिलेगी 2 सेट यूनिफॉर्म, राजस्‍थान सरकार ने राजस्थान मदरसा बोर्ड के अधीन पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी 2 सेट निःशुल्क यूनिफॉर्म देने की घोषणा को अमली जामा पहना दिया है।

पंजीकृत मदरसों के कुल 2 लाख 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्‍क यूनिफॉर्म वितरित होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संचालित मदरसों में निःशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

गहलोत की स्वीकृति से इसमें 15.34 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में मदरसों में भी निःशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के संबंध में घोषणा की थी।