मदनलाल सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से भाटी गदगद!

devisingh bhati
Ex Minister Rajasthan Devisingh Bhati

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष पद पर मदनलाल सैनी की नियुक्ति से पूर्व मंत्री व कोलायत के पूर्व विधायक देवीसिंह भाटी काफी गदगद हैं।

इलेक्ट्रोनिक मीडिया में सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर प्रसारित होने के बाद से भाटी ने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को जो टीवी चैनलों के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला शुक्रवार को ही शुरू किया था वह सिलसिला शनिवार को भी प्रिंट मीडिया के माध्यम से शाह व राजे को बधाई देने के सिलसिले के साथ जारी रहा।

शनिवार को भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठियां ने भाटी की ओर से बयान जारी कर बताया कि मदनसैनी को राज्य भाजपा की कमान सौंपने पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने भाजपा राष्‍ट्रीयअध्यक्ष अमित शाह व राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त किया है।

बांठिया ने बयान में बताया है कि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने मदन सैनी को राज्य भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की है। इस नियुक्ति पर भाटी की ओर से कहा गया है कि लगभग 60 वर्ष से पार्टी व संगठन को मजबूत करने में अपना समय व्यतीत करने वाले सैनी को राज्य भाजपा की कमान सौंपने से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

साथ ही कहा गया है कि नित नयी ऊँचाईयों की ओर अग्रसर होने वाली भाजपा को राज्य में और ऊँचाईयों का स्पर्श करवाने में सैनी का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। प्रवक्ता बांठिया की ओर से जारी बयान में भाटी की ओर से कहा गया है कि मदन सैनी के वर्षो के अनुभव राज्य के भाजपाईयों को नयी प्रेरणा देने के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन देगा जो कि 5 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को पुन: सत्तासीन करेगा।

भाटी ने भाजपा राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मदन सैनी को राज्य भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाने का निर्णय बहुत सूझ-बूझ व बुद्धिमता भरा निर्णय है। इससे राज्य में भाजपा नित नयी ऊँचाईयों की ओर अग्रसर होगी।

* शेखावत का सबसे पहले विरोध दर्ज कराने का दावा

भाटी समर्थकों का दावा है कि आलाकमान ने जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिये केन्द्रीय मंत्री व सांसद गजेन्द्र सिंह का नाम सुझाया था तो देवीसिंह भाटी ने ही सबसे पहले शेखावत के खिलापु अपना विरोध दर्ज कराया था। गजेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की भी पसंद नहीं थे।

ऐसे में गजेन्द्र सिंह, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व अन्य नामों की चर्चा के बीच लगभग ढाई महीने बाद मदनलाल सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसे भाटी व भाटी समर्थक अपनी बड़ी जीत मान रहे हैं। हालांकि सभी ये मानते हैं कि भाटी के इस कदम को अपने लाभ के लिये उठया जाने वाला कदम मानना बहुत अधिक जल्दबाजी होगी।

सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर मनाया जश्न

राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी को प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने के निर्णय का भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा शहर बीकानेर ने भी स्वागत किया है। मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट मुमताज अली भाटी के नेतृत्व में मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मुँह मीठा करवा बधाई दी।

मुमताज भाटी ने जमीन से जुड़े व्यक्तित्व प्रदेश की कमान देने पर राष्‍ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुये कहा कि सैनी नियुक्ति से राजस्थान भाजपा को मजबूती मिलेगी ओर पार्टी चुनावी आने वाले विधानसभा चुनाव मे नये आयाम स्थापित करेगी।

अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष एड असद रजा, रमजान अब्बासी, फारुख पठान, हसन अली टाक, आदिल जोईया, अनवर अजमेरी, फिरोज कोहरी,सरफराज परिहार, बाबर कोहरी, फारुख चौहान, सलीम तंवर, आबिद तंवर, शमशाद अली, उस्मान खलीफा, मुस्ताक भाटी, मोहम्मद अली,  मोहम्मद हुसैन डार, मोहम्मद तारिक, चौरू खान, साजिद लोदी, शोकत कायमखानी, असलम कायमखानी, इंजियार तंवर, शायर तंवर, आरिफ खान सत्तार कोहरी, जाकिर हुसैन भाटी, इमरान समेजा, इम्तियाज खान, लियाकÞत अली आदि मौजूद रहे।