मां बोली, पड़ोसियों ने बताया पिंकी को अस्‍पताल ले गए, आत्‍महत्‍या को मजबूर किया

maan bolee, padosiyon ne bataaya pinkee ko aspaataal le gae, aatmaahatya ko majaboor kiya

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मां बोली, पड़ोसियों ने बताया पिंकी को अस्‍पताल ले गए, आत्‍महत्‍या को मजबूर किया, महिला थाना पुलिस ने बीकानेर में सुनारो की बडी गुवाड निवासी 30 वर्षीय पिंकी सोनी पत्‍नी दीपक सोनी के 26 मई की रात के आत्‍महत्‍या प्रकरण में गुरुवार 27 मई को मृतका के पति दीपक चंद सोनी, ससुर झंवरलाल सोनी, सास लक्ष्‍मीदेवी सोनी व ननदों उर्मिला व लविना के खिलाफ दहेज प्रताडना व आत्‍महत्‍या के लिये उकसाने का मामला दर्ज किया है।

सुनारों की बडी गुवाड की निवासी मंजू देवी ने गुरुवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री पिंकी सोनी का विवाह दीपक चंद सोनी पुत्र झंवरलाल सोनी के साथ 2013 में विवाह हुआ था। पिंकी के दो बच्‍चे एक बेटा व बेटी है। शादी के बाद से ही पिंकी को उसका पति, सास, ससुर, नणदे परेशन कर रहे थे।

इस दौरान एक दो बार समाज की पंचायत भी बैठी। जिसमें पंचों ने पिंकी को वापस ससुराल भेजने की बात कही। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री पिंकी बुधवार 26 मई की सुबह पीहर आई हुई थी।

उन्‍होने बताया कि पिंकी बुधवार की शाम लगभग साढे सात बजे वापस ससुराल को गई थी। बाद में रात पौने दस बजे पिंकी के ससुराल के पड़ोसियों ने ही उन्‍हें फोन कर जानकारी दी कि पिंकी को ससुराल वाले अस्‍पताल लेकर गए है। मृतका पिंकी की मां का आरोप है कि पिंकी के ससुराल वालों ने पिंकी की हत्‍या की है अथवा पिंकी को आत्‍महत्‍या के लिये मजबूर किया है।