Samachar Seva

Mission Patrkarita

मंजू कॉलोनी निवासी लोकेश कन्‍डारा गिरफ्तार

Lokesh Kandara, resident of Manju Colony, arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। मंजू कॉलोनी निवासी लोकेश कन्‍डारा गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने जिला परिषद कार्यालय के पीछे बापू नगर में मंजू कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय लोकेश कन्‍डारा पुत्र प्रकाश को अवैध रूप से गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी लक्ष्‍मण सिंह ने बताया कि आरोपी को गुरुवार रात लगभग 8 बजे भुटटों के बास में लाल क्‍वार्टरों के पास दबोचा गया।

उन्‍होंने बताया कि एसआई जीतराम द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से 100 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को पुलिस जमानत पर छोड़ा दिया गया है।