Samachar Seva

Mission Patrkarita

महाराणा प्रताप की जीवनी पर लाइव चित्रशाला आयोजित

चित्रकारों ने उकेरी प्रताप के शौर्य की गाथाएं
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराणा प्रताप की जीवनी पर लाइव चित्रशाला आयोजित, महाराणा प्रताप की 482वीं जयंती पर जस्सूसर गेट के अन्दर पोस्ट आफिस के पास नगर निगम पार्क में गुरुवार सुबह पेंटिंग पोस्टर चित्रशाला आयोजित की गई चित्रशाला में शामिल कलाकारों ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर लाइव पेंटिंग पोस्टर बनाए। चेतक घोड़े, हल्दी घाटी युद्ध तथा जंगल के जीवन विषयों पर पेंटिंग की, पोस्टर बनाए तथा गीत, कविताओं द्वारा प्रताप के शौर्य स्वाभिमान, युद्ध कोशल, पराक्रम का उत्सव मनाया।

चित्रशाला में वरिष्ठ चित्रकार भूरमल सोनी, योगेन्द्र कुमार पुरोहित, राम कुमार भादानी, मुकेश जनागल, लक्ष्मण सहदेव, महावीर कुमार सहदेव, राजा रवि तेजश तथा नन्हे कलाप्रेमियों ने अपनी कला को प्रदर्शित किया। आयोजक वरिष्ठ कलाकार भूरमल सोनी स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर चित्रशाला तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।

नृसिंह व्यास महाराज ने वर्तमान समय में स्वतन्त्रता सेनानियों को याद करना जयन्तियां मनाकर उन को अमर बनाने की बात कही। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप को राजस्थान का अपराजित यौद्धा, शौर्य , स्वाभिमान ओर पराक्रमी वीर शिरोमणि महाराणा बताया। संगोष्ठी में महाराणा प्रताप के शौर्य स्वाभिमान, युद्ध कोशल, पराक्रम आदि विषय पर चर्चा की गई। बच्चों ने महाराणा प्रताप की कविता -हूं लड़ियों घणों मेवाड़ी माण बचावणने अपनी ओजस्वी वाणी से गाकर उनके जीवन की घटनाओं एवं कविता “हल्दी घाटी का युद्ध” में महाराणा प्रताप के शौर्य का की गाथाओं का बखान किया तथा कलाकारो ने कविताओं और गीत के साथ लाईव चित्रण किया।

जल बचत जागरूकता सन्देश दिया

महाराणा प्रताप जयंती उत्सव एवं चित्रशाला में जल बचत जागरूकता सन्देश दिया गया। पानी व्यर्थ न बहाएं। जल ही जीवन है। जल है तो कल है आदि श्लोगन पानी की बूंदें बनाकर प्रदर्शित किया। चित्रशाला के दौरान पोस्टर पेंटिंग करने वाले कलाकार को ड्राइंग सीट उपलब्ध करवाई गई। कलाकारों ने पोस्टर में केवल स्वाधीनता के लिए समर्पित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का ही चित्र बनाए। साथ ही महाराणा प्रताप की जीवनी,चेतक घोड़े, हल्दी घाटी युद्ध तथा जंगल के जीवन विषयों पर पोस्टर बनाए।