Samachar Seva

Mission Patrkarita

साहित्‍यकार नाहरसिंह, शंकरसिंह और राजूराम सम्मानित

Literary writers Nahar Singh, Shankar Singh and Raju Ram honoured

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।साहित्‍यकार नाहरसिंह, शंकरसिंह और राजूराम सम्मानित, रोटरी क्लब बीकानेर का सातवां राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा समारोह रविवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति मदनगोपाल व्यास के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

समारोह में कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार नाहरसिंह जसोल, खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार शंकरसिंह राजपुरोहित को और ब्रज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार राजूराम बिजारणिया को प्रदान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के प्रान्तपाल राजेश चूरा रहे। समारोह में मुख्य अतिथि न्यायाधिपति मदन गोपाल व्यास ने कहा कि राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में सभी स्तर पर इसी प्रकार की संकल्पबद्ध होने की जरूरत है।

पृथ्वीराज रतनू, मनमोहन कल्याणी, श्रीगोपाल सोनी, सुनील गुप्ता, अरुणप्रकाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शरद केवलिया, अरविन्द व्यास एवं विकास पारीक ने भी विचार रखे।