Samachar Seva

Mission Patrkarita

जोशीवाड़ा निवासी युवक पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)गंगाशहर थाना क्षेत्र में हथियारों से लैस युवकों द्वारा जोशीवाड़ा निवासी युवक गौरव जोशी पर जानलेवा हमला करने और वाहन में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण में फड़ बाजार निवासी मुक्तार खान पुत्र महबूब खान, अरब खान सहित देव शेखावत, अजय राज तथा 8 से 10 अन्य व्यक्तियों को नामजद कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, जोशीवाड़ा निवासी सुनील जोशी पुत्र मोहनलाल जोशी ने रिपोर्ट दी कि 3 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे बाफना स्कूल गंगाशहर के पास आरोपित हथियारों से लैस होकर आए और आते ही जान से मारने की नीयत से गौरव जोशी पुत्र सुनील जोशी पर हमला कर दिया।

आरोपितों ने गौरव के सिर, हाथ और पैरों पर वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। एफआईआर में बताया गया कि हमले में गौरव के मित्र ज्ञानांश के सिर पर भी चोटें आईं। परिवादी सुनील जोशी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गौरव के मित्र लक्ष्य व्यास की स्कॉर्पियो गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

घटना के संबंध में गंगाशहर थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 174/2026 दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।