Samachar Seva

Mission Patrkarita

सैटेलाईट चिकित्सालय में 110 रोगियों के लेन्स हुए प्रत्यारोपित

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में मई माह में अब तक आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में ऑपरेशन योग्य चयनित 110 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित किये गये।

इन शिविरों में रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया। शिविर में बीकानेर जिले के आस-पास के ग्रामीण इलाकों व गंगाशहर, भीनासर से आये ऑपरेशन योग्य चयनित 110 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित किये गये।
ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल ने किये।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि शिविर में बीकानेर क्षेत्र के दूरदराज गांवों से आए रोगीयों की नेत्र शल्य चिकित्सा की गई। गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि शिविर में नेत्र चिकित्सक सहायक दिलीपसिंह, सीताराम, अनिल यादव, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ, प्रषान्त आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा, सम्पतलाल दूगड़, बच्छराज रांका आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। गंगाशहर नागरिक परिषद्, गंगाशहर ईकाई के चैयरमैन जतनलाल दूगड़ ने बताया कि अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 जून को राजकीय सैटेलाईट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित होगा।