Samachar Seva

Mission Patrkarita

उधार देने वाले सावधान, रुपये वापस मांगे तो चाकू से किया हमला

Lenders beware, if asked for money back, attacked with a knife

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) उधार देने वाले सावधान, रुपये वापस मांगे तो चाकू से किया हमला, नयाशहर थाना पुलिस ने उधार रुपये वापस मांगने पर चाकू से हमला करने के आरोप में क्षेत्र निवासी रसीद तथा एक अन्‍य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में धर्मकांटा के पीछे अहमदिया मस्जिद के पास के निवासी 20 साल के शहजाद न्‍यारिया पुत्र आमीन ने रविवार देर रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्‍त रसीद को 20 हजार रुपये उधार दिये हुए हैं।

शनिवार 3 सितंबर को दोपहर बाद पंडित धर्मकांटे के पीछे उसने जब रसीद से उधार दिये रुपये वापस मांगे तो वह गुस्‍सा हो गया। झगडने लगा।

अपने दोस्‍त के साथ रसीद ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच एएसआई सुरेश कुमार यादव को सौंपी है।