Samachar Seva

Mission Patrkarita

कोविड मरीजों के इलाज में भारी पड़ी नेता-अधिकारियों की पंचायती

Leaders-officials interfere in the treatment of Kovid patients was not good

पब्लिक ऑडिट रिपोर्ट में खुली सिस्‍टम की पोल

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कोविड मरीजों के इलाज में भारी पड़ी नेता-अधिकारियों की पंचायती, कोरोना काल में बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के इलाज में भरी अव्‍यवस्‍था, लालफीताशाही, केवल मंत्रियों व बडे अधिकारियों के इशारे पर काम करने की नीति फोलो करने के कारण अनेक लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पडा है।

Leaders-officials interfere in the treatment of Kovid patients was not good

कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति और अस्पतालों से मिल रही अव्यवस्थाओं पर अब जन संघर्ष समिति द्वारा की गई पब्लिक ऑडिट की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है। इस रिपोर्ट को सही माने तो बीकानेर में कोरोना रोगियों की मौत के अनेक कारणों में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन पूरी न मिल पाने के कारण कई मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।