Samachar Seva

Mission Patrkarita

लोकनायक मुरलीधर व्यास जैसे नेताओं की है आज अधिक आवश्‍यकता – नटवर व्‍यास

Leaders like Loknayak Murlidhar Vyas are needed more today - Natwar Vyas

बीकानेर, (समाचार सेवा)लोकनायक मुरलीधर व्यास जैसे नेताओं की है आज अधिक आवश्‍यकता – नटवर व्‍यास, समाजवादी नेता नटवर व्‍यास उगाडा ने कहा कि देश के वर्तमान हालातों में लोकनायक मुरलीधर व्‍यास जैसे नेताओं की अधिक आवश्‍यकता है।

व्‍यास सोमवार को बीकानेर के पूर्व विधायक लोकनायक स्व. मुरलीधर व्यास की 104 वी जयंती पर समाजवादी नागरिक मोर्चा द्वारा उस्‍ता बारी के बाहर दफ्तरी गर्ल्स स्कूल में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि आज देश में साम्प्रदायिकता, अराजकता, आतंकवाद, महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी तंत्र की विफलता, औरतों पर निरन्तर बढ़ते अत्याचार, बाल अपराधों में बढ़ोतरी, राजनितिक चरित्र में गिरावट आदि समस्‍याओं ने देश को झकझोर दिया है।

वर्तमान दौर में ऐसे व्यक्तित्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है जो देश और देशवासियों को एक सूत्र में पिरो सके और देश का उत्थान कर सके।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य सुमित्रा डूडी, महेंद्र पुरोहित, कॉमरेड अशोक पुरोहित, कॉमरेड मूलचंद खत्री, ग्वालदास, सत्य नारायण आचार्य आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व व्‍यास की जयंती पर दफ्तरी गर्ल्स स्कूल की बालिकाओं को मास्‍क पहनने के लिये प्रेरित किया गया। कोरोना से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई।

समाजवादी नागरिक मोर्चा की ओर से बालिकाओं को बिस्किट वितरित किए गए।

वक्‍ताओं ने लोकनायक मुरलीधर व्‍यास के बारे में बताया और व्‍यास के तैलचित्र पर पुष्‍पाजंलि अर्पित की गई।