NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। वीर शिरोमणि दुर्गादास जी की 387 वीं जयंती 13 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे वीर दुर्गादास सर्किल पर धूमधाम से मनाई जाएगी।
क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया व प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि समारोह में बीकानेर के क्षत्रिय युवक संघ, प्रताप फाउंडेशन, करणी कन्या छात्रावास, राजपूत करणी छात्रावास, राती घाटी शोध एवं विकास समिति, भारत विकास परिषद, सादुल क्लब के सदस्य, गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा, भारत विकास परिषद नगर इकाई एवं बीकानेर के सदस्य एवं गणमान्यजन शामिल होंगे।
















