Loading Now

updates

पंडित स्व. कोडराम ओझा को दी श्रद्धाजंलि

Kodaram Ojha was paid homage

बीकानेर, (samacharseva.in)।  पंडित स्व. कोडराम ओझा को दी श्रद्धाजंलि, धार्मिक और सामाजिक कार्यो में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे बीकानेर निवासी पंडित स्व. कोडाराम ओझा को रविवार को उनके निवास स्थान पर हुई स्मृति सभा में श्रद्धाजंलि दी गई। पंडित ओझा का निधन छह दिन पूर्व जयपुर साकेत हॉस्पिटल में हो गया था।

विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भ्‍ंवर पुरोहित ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा के पिता स्व.कोडाराम ओझा के निधन पर नया शहर स्थित शांति निकेतन में आयोजिक बैठक में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशमंत्री मुकेश दाधिच,

विधायक शंकरलाल शर्मा, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, शिवरतन शर्मा पूर्व उप प्रधान, राजकुमार किराडू प्रदेश सचिव कॉंग्रेस, अविनाश जोशी प्रदेश आईटी प्रमुख भाजपा, आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर में पंचामृत का आयोजन

बीकानेर, (samacharseva.in)  शहर के प्रमुख देव श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर में रविवार को पंचामृत का आयोजन रखा गया।

27BKN-PH-6-234x300 पंडित स्व. कोडराम ओझा को दी श्रद्धाजंलि

सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन धीरज बुच्चा, माणक जोशी, आनंद व्यास, बी एम हर्ष, महेश यादव, जांगिड़ साहब, महेश आचार्य, जुगल भादाणी, भैया कका आदि भक्तगणों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

Share this content:

You May Have Missed